फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP-Congress: 'कुछ मुस्लिम संगठन अपने समुदाय से इंडिया ब्लॉक के लिए मांग रहे वोट', BJP ने कार्रवाई की मांग की

Sat, 16 Nov 2024 03:52 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा ने कुछ मुस्लिम संगठन पर अपने समुदाय से विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए वोट देने की अपील करने का आरोप लगाया है। इस मामले में भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गौरव भाटिया, प्रवक्ता, भाजपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने आरोप लगाया है कि कुछ मुस्लिम संगठन महाराष्ट्र और झारखंड में धर्म के आधार पर मुसलमानों से वोट देने की अपील कर रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल खराब हो सकता है। भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


'AIMPLB के मौलाना ने MVA के लिए मांगे वोट'
भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मौलाना सज्जाद नोमानी ने महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी को 269 सीटों पर और कुछ अन्य गैर-बीजेपी दलों को समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने मुसलमानों से महा विकास आघाड़ी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि महाराष्ट्र चुनाव का नतीजा केवल राज्य ही नहीं, पूरे देश के भविष्य को प्रभावित करेगा।  

'झारखंड में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने JMM-कांग्रेस के लिए मांगे वोट'
इसके अलावा, झारखंड के लोहरदगा में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मुसलमानों से कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी-सीपीआई (एमएल) गठबंधन को एकजुट होकर वोट देने की अपील की है। गौरव भाटिया ने इसे वोट जिहाद करार देते हुए कहा कि यह तुष्टीकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है। जो महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी और झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस और राजद गठबंधन कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर वोट मांगना लोकतंत्र में एक भ्रष्ट प्रथा है।
विज्ञापन


'सत्ता के लिए तुष्टीकरण की राजनीति कर रही MVA'
उन्होंने कहा, चुनाव प्रक्रिया को गंगा की तरह पवित्र होना चाहिए। लेकिन कांग्रेस, शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे नेता सत्ता के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करने को तैयार हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता का नारा दिया, एक रहोगे तो, सेफ रहोगे, तो इंडिया गठबंधन ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि ऐसे मामलों पर ध्यान देकर सख्त कार्रवाई करें, ताकि कोई भी चुनावी माहौल खराब न कर सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें