फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: BJP का दावा- पार्टी बदलने के लिए हमारे संपर्क में बीजद के 80 फीसदी नेता, खत्म करना चाहते हैं रावण राज

Thu, 01 Jun 2023 10:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

भाजपा के प्रदेश महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने दावा किया कि बीजद के 80 फीसदी नेताओं का राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, निरंकुश तरीके से काम करने के तरीके और कुशासन से मोहभंग हो गया है।  
विज्ञापन
Prithviraj Harichandan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी भाजपा ने गुरुवार को दावा किया कि बीजद के 80 फीसदी नेता पाला बदलने के लिए उसके संपर्क में हैं। भाजपा के प्रदेश महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बीजद के इन नेताओं का मोहभंग हो गया है और वे ओडिशा में 'रावण राज' को खत्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने रामायण की तर्ज पर दावा किया कि 'रावण के साम्राज्य को खत्म करने के लिए केवल एक विभीषण की जरूरत थी, लेकिन सैकड़ों विभीषण इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वे सत्तारूढ़ बीजद से तंग आ चुके हैं।'

हरिचंदन ने दावा किया कि बीजद के इन नेताओं का राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, निरंकुश तरीके से काम करने के तरीके और कुशासन से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा का समर्थन करेंगे क्योंकि यह 'धर्म' के लिए है।
विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने दावा किया था कि बीजद के करीब 100 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं, नौकरशाहों द्वारा जिस तरीके से सरकार चलाई जा रही है, उससे वे संतुष्ट नहीं हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू और भाजपा सांसद जुएल ओराम ने भी ऐसा ही दावा किया था। 

राज्य के ऊर्जा मंत्री पीके देब ने कहा कि भाजपा के कुछ विधायक भी बीजद के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे कुछ विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और भाजपा के कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं। यह एक स्वाभाविक घटना है जो आमतौर पर चुनाव नजदीक आने पर देखी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें