फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले जेपी नड्डा, मांगा आशीर्वाद

Thu, 23 Jan 2020 01:54 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी से मुलाकात की - फोटो : ANI
विज्ञापन

जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पर नड्डा ने कहा कि उनके सक्षम नेतृत्व में, देश नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उनके मूल्यवान मार्गदर्शन के साथ, मैं पार्टी और हर घर में अपनी विचारधारा को ले जाने का लक्ष्य रखूंगा। 

विज्ञापन


सोमवार को जेपी नड्डा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की जगह ली। नड्डा अभी तक भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे। निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने नड्डा के नाम की आधिकारिक घोषणा की।


जेपी नड्डा 1977 से 1979 तक तत्कालीन बिहार (वर्तमान में झारखंड) के रांची में रहे। उनके पिता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति व पटना विवि के प्रोफेसर थे। 1975 में जेपी आंदोलन में भाग लेने के बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने। पटना से स्नातक के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। 1983 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले जगत प्रकाश नड्डा 1993 में हिमाचल विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बने थे। 1998 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नड्डा को पार्टी हिमाचल का सीएम बनाना चाह रही थी, लेकिन उनके पीछे हटने से प्रेम कुमार धूमल का नाम प्रस्तावित किया गया। 2009 में मंत्री पद छोड़कर वह दिल्ली चले आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें