बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मराठों के इतिहास पर एक किताब लिखने का मन बना रहे हैं। जिसके लिए वह मराठाओं के इतिहास का अध्ययन भी कर रहे हैं।
यह गुजराती भाषा में होगी। ऐसा इसलिए है ताकि गुजरात के लोगों में मराठा इतिहास को लेकर जो गलतफहमियां हैं उन्हें दूर किया जा सके। शाह की लिखी गई पुस्तक ‘व्हाई बीजेपी इन पॉलिटिक्स’ के अनुवाद के संस्करण विमोचन के अवसर पर सहस्त्रबुद्धे ने इस बात की जानकारी दी।
बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि ‘एक साल पहले उन्होंने मुझसे मराठों का इतिहास जानने की इच्छा जाहिर की थी और मुझसे अनुरोध किया था कि मैं संसद के पुस्तकालय में मराठा इतिहास पर हिंदी में कुछ पुस्तकें खोजूं।’