फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जनवरी को ओडिशा का दौरा करेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

Sat, 05 Jan 2019 08:18 AM IST
Shani Mishra एजेंसी, भुवनेश्वर
विज्ञापन
अमित शाह(फाइल फोटो)
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 18 जनवरी को ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा के बोलांगीर में प्रस्तावित रैली के दो दिन बाद हो रहा है।

विज्ञापन


राज्य के प्रभारी और भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि शाह कटक में 18 को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वह कटक में ऐसी पांच सभा करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने इससे पहले राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में 120 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। राज्य में अप्रैल में चुनाव संभावित है।
विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में 21.50% वोट हासिल किये थे, हालांकि पार्टी केवल एक ही सीट जीतने में कामयाब रही थी। कहा यह भी जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी पुरी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें