फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली का आयोजन स्थल बदला

Mon, 28 Jan 2019 10:31 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पीएम मोदी की जनसभा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में होेनेवाली भाजपा की रैली का आयोजन स्थल बदल दिया गया है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से खींचतान के बीच ऐसा निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली उत्तरी 24 परगना के ठाकुरनगर में दो फरवरी को जिस मैदान में रैली होने वाली थी, वह अब पास स्थित एक दूसरे मैदान में होगी। 

विज्ञापन


मीडिया में खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पहले वाले मैदान को टीएमसी ने एक धार्मिक आयोजन के लिए बुक करा रखा है। भाजपा ने इसके लिए टीएमसी पर बाधा डालने का आरोप भी लगाया है। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों से किनारा कर लिया है। नेताओं ने कहा कि पहले वाला मैदान ज्यादा बड़ा नहीं था और सुरक्षा की दृष्टि से बाद वाला मैदान ज्यादा अच्छा है।

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि दो फरवरी को ठाकुरनगर में रैली होगी, लेकिन आयोजन स्थल बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले वाले मैदान को टीएमसी ने धार्मिक आयोजन के लिए बुक रखा है। नया मैदान पिछले की तुलना में ज्यादा बड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे एसपीजी भी पहले वाले स्थल से संतुष्ट नहीं थी। उन्होंने टीएमसी पर बाधा पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी हम कोई रैली करने जाते हैं, टीएमसी बाधित करने का प्रयास करती है। वहीं, टीएमसी ने आरोपों को झूठ बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें