फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर मोदी-शाह का मंथन

Thu, 01 Nov 2018 06:47 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, अमित शाह - फोटो : फाइल
विज्ञापन
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है। चुनावी रणनीति पर मंथन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बैठक में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि समिति का फोकस मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में टिकटों के बंटवारे पर होगा। चर्चा तो ये भी है कि गुरुवार देर रात तक ही मध्य प्रदेश चुनावों के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट बाहर आ जाएगी। 
विज्ञापन



कयास लगाए जा रहे हैं कि संगठन में लंबे वक्त से सक्रिय पदाधिकारियों को टिकट बंटवारे में तरजीह दी जा सकती है। हालांकि अंतिम सूची पर मुहर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ही
लगाएंगे। 

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नामांकन की प्रक्रिया 2 नवंबर से 9 नवंबर तक चलेगी। वहीं 14 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें