फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पंकजा मुंडे को राज्यसभा सदस्यता या कोई अन्य पद देने की मांग, चार समर्थक कर चुके आत्महत्या

Wed, 19 Jun 2024 06:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सुरेश धस ने पार्टी से अपील की लोकसभा चुनाव में पंकजा मुंडे की हार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में अशांति का माहौल है। मराठवाड़ा में चार समर्थक आत्महत्या कर चुके हैं। पार्टी को तुरंत पंकजा मुंडे के पुनर्वास के बारे में सोचना चाहिए। 
विज्ञापन
पंकजा मुंडे। - फोटो : X: @Pankajamunde
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में बीड से भाजपा प्रत्याशी पंकजा मुंडे की हार के बाद उनके राजनीतिक पुनर्वास की मांग शुरू हो गई है। उन्हें राज्यसभा सदस्य या अन्य पद देने की मांग हो रही है। इसी के चलते अब तक उनके चार समर्थक आत्महत्या कर चुके हैं। भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सुरेश धस ने पार्टी से अपील की लोकसभा चुनाव में पंकजा मुंडे की हार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में अशांति का माहौल है। मराठवाड़ा में चार समर्थक आत्महत्या कर चुके हैं। पार्टी को तुरंत पंकजा मुंडे के पुनर्वास के बारे में सोचना चाहिए। 

विज्ञापन


राज्यसभा की सदस्यता हो या कोई अन्य पद, पार्टी को जल्द फैसला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में लोकसभा चुनाव परिणाम पर विचार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, हमने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले से इस बारे में अपील की है और पार्टी के अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

बता दें कि चार जून को आए लोकसभा चुनाव के नतीजे में पंकजा मुंडे बीड लोकसभा सीट पर कांग्रेस के बजरंग सोनावणे से 6,553 वोटों से हार गईं। पंकजा की हार से आहत अहमदपुर तालुका के सचिन कोंडिबा मुंडे, अंबाजोगाई के पांडुरंग रामभाउ सोनावणे, आष्टी तालुका के पोपटराव वायभासे और शिरूर तालुका के गणेश उर्फ हरिभाउ साहेब ने आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र में यह पहली बार है जब किसी नेता के चुनाव हारने पर उनके समर्थकों ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें