गोवा और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी संसदीय बोर्ड के सचिव जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस करके लिस्ट जारी की।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और पणजी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसे देखते हुए सभी राजनैतिक पार्टियों ने तैयारियों को अंतिर रूप देना शुरू कर दिया है।
Delhi: JP Nadda releases BJP's first list of candidates for upcoming Punjab polls pic.twitter.com/ZLNxVsO3px— ANI (@ANI_news) January 12, 2017
पंजाब में विधानसभा के लिए बीजेपी के पास 23 सीटें हैं, जिनमें 17 सीटों का ऐलान कर दिया है। वहीं गोवा में 29 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया।
Have released the list of 17 candidates for Punjab polls and 29 candidates for polls in Goa: JP Nadda pic.twitter.com/dQSUaIhgxY— ANI (@ANI_news) January 12, 2017
इसके साथ ही बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के विधानपरिषद की स्नातक निर्वाचन की तीनों सीटों के लिए निवर्तमान विधायकों को ही टिकट दिया है।