फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदा: भाजपा उम्मीदवार गोपाल चंद्र को मारी गोली, चुनाव प्रचार के वक्त अंजाम दी गई वारदात

Mon, 19 Apr 2021 07:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा प्रत्याशी पर फायरिंग की गई है। मालदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोपाल चंद्र साहा रविवार रात 9 बजे चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा प्रत्याशी पर फायरिंग की गई है। मालदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोपाल चंद्र साहा रविवार रात 9 बजे चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में गोपाल चंद्र साहा गंभीर रूप से घायल हैं,  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा उम्मीदवार को गले में गोली लगी हुई है। उन्हें मालदा मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तृणमूल कांग्रेस पर फायरिंग करने का आरोप है।

विज्ञापन


29 अप्रैल को मालदा में चुनाव
बताया जा रहा कि रविवार की रात भाजपा उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा चुनाव प्रचार खत्म कर अपने कार्यालय लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। घटना बाद मालदा विधानसभा क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि मालदा में 29 अप्रैल को चुनाव है। घटना के बाद पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी पर केस दर्ज नहीं किया गया है।
2016 विधानसभा चुनाव में टीएमसी को हुआ था यहां पर नुकसान
बता दें कि 2016 विधानसभा चुनाव में मालदा जिले की 12 सीटों में से 11 सीटों पर वामदल और कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। तृणमूल कांग्रेस को यहां पर निराशा हुई थी। सत्तारूढ़ दल के नेता इस बार लगातार क्षेत्र में प्रचार करने में जुटे हुए हैं। वहीं भाजपा भी इस बार पूरी ताकत झोंक दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें