फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice President Election: भाजपा कर सकती है उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का एलान, संसदीय बोर्ड की बैठक जारी

Sat, 16 Jul 2022 07:49 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

सूत्रों का कहना है कि संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो सकती है। संसदीय बोर्ड की बैठक के दौरान सहयोगियों को भी इस फैसले की जानकारी दे दी जाएगी।
 
विज्ञापन
BJP Meetings - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहे। बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी कार्ड खेलने वाली भाजपा आज ही उपराष्ट्रपति चुनाव पर अपने पत्ते खोल सकती है। उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। चर्चा है कि इस चुनाव में भाजपा अगड़े वर्ग के किसी चेहरे पर भी दांव लगा सकती है।

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा की अगुवाई वाले राजग के पास पर्याप्त संख्याबल है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति चुनाव की तरह इस चुनाव में भी भाजपा को कुछ गैर कांग्रेसी विपक्षी दलों, जैसे बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस का समर्थन मिलने का भरोसा है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो सकती है। संसदीय बोर्ड की बैठक से पहले या उसी दौरान सहयोगियों को भी इस फैसले की जानकारी दे दी जाएगी।

इन नामों की भी है चर्चा
उपराष्ट्रपति पद के लिए संभावित उम्मीदवार को लेकर कई नामों की चर्चाएं चल रही है। हाल ही में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय से इस्तीफा देने वाले मुख्तार अब्बास नकवी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम भी लिया जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के नाम की भी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें