फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बुलाया 12 घंटे का बंद

Mon, 02 Nov 2020 03:10 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कल्याणी
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता की कथित हत्या के विरोध में बुलाया बंद - फोटो : demo pic
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में अपने पार्टी कायकर्ता की कथित हत्या के विरोध में भाजपा की ओर से कल्याणी उपसंभाग में बुलाए गए 12 घंटे के बंद के आह्वान पर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। कई दुकानें बंद रहीं जबकि यातायात सामान्य रहा। गायेशपुर शहर में रविवार को बिजोय सिल नामक 34 एक व्यक्ति अपने घर के समीप एक पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला था।

विज्ञापन



भाजपा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर उसमें शामिल हो जाने के चलते तृणमूल ने उसकी हत्या कर दी। तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया है। गायेशपुर शहर में बंद के दौरान भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सुबह छह बजे मोटरसाइकिल रैली निकाली जिसे पुलिस ने रोक दिया।

सूत्रों के अनुसार कानून प्रवर्तकों ने सामान्य जनजीवन को बाधित करने का प्रयास करने पर कुछ भाजयुमो कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया और उपसंभाग के कई इलाकों में गश्त भी की। सिल के रिश्तेदार और शहर के भाजयुमो उपाध्यक्ष बप्पा सिल ने कहा कि पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले सिल ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने और गायेशपुर नगरपालिका क्षेत्र में भाजपा के प्रभाव को बढ़ाने में भूमिका निभाने को लेकर उनकी हत्या कर दी गई है। हालांकि सिल की पत्नी और माता-पिता ने दावा किया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर था और उसका किसी भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं था। गायेशपुर नगरपालिका अध्यक्ष और तृणमूल नेता मारन कुमार डे ने भी भाजपा के आरोप को खारिज किया और कहा कि सिल ने खुदकुशी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें