कर्नाटक के भाजपा प्रमुख बीएस येदुरप्पा ने सोमवार को राहुल गांधी पर करारा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने जावरी चिकन खाने के बाद मंदिर के दर्शन किए। राहुल गांधी चुनाव पूर्व इस राज्य के दौरे पर हैं। येदुरप्पा ने कन्नड़ में ट्वीट करते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री सिद्धरमैया हैं, जो मछली खाने के बाद धर्मस्थल मंजुनाथ के दर्शन करते हैं और दूसरी तरफ राहुल गांधी जावरी मुर्गा खाने के बाद नरसिम्हा स्वामी के दर्शन किए।