फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC Mayor Election: मुंबई में रितु तावड़े होंगी BJP की मेयर, शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर; नाम का एलान

Sat, 07 Feb 2026 11:17 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

BMC Mayor Election: भाजपा की रितु तावड़े महायुति की ओर से मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाई गई हैं, जबकि शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय शंकर घाड़ी गठबंधन की ओर से डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
भाजपा की मेयर प्रत्याशी रितु तावड़े और उप महापौर प्रत्याशी संजय शंकर घाड़ी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने रितु तावड़े को मुंबई महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मुंबई मेयर का पद खुली श्रेणी (जातिगत आरक्षण लागू नहीं) में महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है, ऐसे में साफ है कि मुंबई को एक बार फिर महिला महापौर मिलेंगी। इसी कड़ी में मुंबई में पहली बार भाजपा का महापौर बनेगा। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने नाम का एलान किया है। वहीं शिंदे गुट के संजय शंकर घाड़ी डिप्टी मेयर बनेंगे। जिसकी घोषणा शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने की।
विज्ञापन


मेयर-डिप्टी मेयर पर महायुति की जीत निश्चित
भाजपा मेयर प्रत्याशी रितु तावड़े घाटकोपर से तीन बार की पार्षद और शिक्षा समिति की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है। जबकि शिवसेना ने मुंबई के वार्ड नंबर 5, मागाथाने के पार्षद संजय शंकर घाड़ी को उप महापौर पद के लिए नामित किया है। बहुमत को देखते हुए महायुति पार्टी के महापौर और उप महापौर पदों के उम्मीदवारों की जीत निश्चित मानी जा रही है।
 
महायुति की मेयर पद की उम्मीदवार घोषित होने पर भाजपा नेता रितु तावड़े ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वहीं शिवसेना शिंदे गुट नेता संजय शंकर ने कहा, 'मैं महायुति गठबंधन के नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे डिप्टी मेयर के पद के लिएनामांकित किया। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।'
विज्ञापन


अगले सवा साल के लिए उप महापौर होंगे घाड़ी
डिप्टी मेयर के पद के लिए शिवसेना ने यह साफ किया है कि घाड़ी उप महापौर पद पर डेढ़ साल तक बने रहेंगे। शिवसेना सचिव संजय मोरे ने एक बयान में कहा है कि घाड़ी 15 महीने तक उप महापौर के रूप में कार्य करेंगे। दरअसल, घाड़ी शिवसेना (यूबीटी) के उन वरिष्ठ पूर्व पार्षदों में से एक थे, जिन्होंने पाला बदलकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। मुंबई में उप महापौर के कार्यकाल को विभाजित करके शिवसेना अपने चार पार्षदों को अवसर देना चाहती है।

11 फरवरी को मेयर के चुनाव होंगे, आवेदन दाखिल
दरअसल, मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज, सात फरवरी को समाप्त हो रही है। उसके बाद 11 फरवरी को मेयर चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा-शिवसेना गठबंधन मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए आवेदन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा और शिवसेना नेता मौजूद रहे। वहीं  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए उम्मीदवार उतार सकती है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं रितु तावड़े?: आक्रामक मराठी चेहरा, गुजराती बहुल क्षेत्र से जीता BMC चुनाव, बन सकती हैं भाजपा से मेयर

बीएमसी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
बता दें कि हाल ही में हुए बृहन्मुंबई नगर निगम के 227 सदस्यीय चुनावों में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि शिवसेना ने 29 सीटें जीतीं। सत्तारूढ़ गठबंधन, जिसके पास कुल 118 पार्षद हैं, बहुमत के आंकड़े (114) को पार कर चुका है और महापौर पद हासिल करने की अच्छी स्थिति में है।

शिवसेना (यूबीटी), जिसने 1997 से 25 वर्षों तक नगर निकाय पर शासन किया, उसने 65 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने क्रमशः छह और एक सीट जीती।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Polls Live: मतदान जारी, मैदान में 7,438 उम्मीदवार; जानिए अपडेट्स

अन्य दलों में कांग्रेस ने 24 सीटें, एआईएमआईएम ने आठ, एनसीपी (अजीत पवार गुट) ने तीन और समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीतीं। नौ साल के अंतराल के बाद हुए इस बीएमसी चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की। बता दें कि बीएमसी देश का सबसे धनी नागरिक निकाय है, जिसका 2025-26 के लिए बजट 74,450 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो कुछ छोटे राज्यों के बजट से भी ज्यादा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें