फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में पिछड़ी जातियों को जोड़ने की कवायद शुरू

Tue, 21 Mar 2017 05:37 AM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही भाजपा ने पिछड़ी बिरादरी के मतों को अपने साथ लंबे समय तक जोड़े रखने की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को भाजपा के अपने ही सांसदों ने पीएम मोदी से मुलाकात कर क्रीमी लेयर का दायरा बढ़ाने और अलग से पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन की मांग की है।
विज्ञापन


 भाजपा सांसद गणेश सिंह की अध्यक्षता वाली पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सदस्यों ने सोमवार को संसद परिसर भवन में पीएम मोदी से भेंट की। सतना के सांसद गणेश सिंह के नेतृत्व में पीएम मोदी से मिलने गए सांसदों की संख्या वैसे तो 18 थी लेकिन इनमें ज्यादातर भाजपा सांसद ही थे। सिंह के अलावा इस प्रतिनिधिमंडल में साक्षी महाराज, संतोष अहलावत, रामनारायण डूडी, हरिनारायण राजभर, प्रीतम गोपीनाथ मुंडे, रोडमल नागर और बंशीलाल महतो सरीखे सांसद शामिल थे।

समिति ने पीएम से मांग की है कि वे अलग से अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन कर पर्याप्त बजट आवंटन कराएं। सांसदों ने पीएम मोदी को इस मामले में एक ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन


पीएम से मुलाकात पर समिति के अध्यक्ष सांसद गणेश सिंह ने कहा है कि क्रीमी लेयर का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत ओबीसी छात्रों के लिए 21 प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जाती है जो बहुत कम है। इस राशि को बढ़ाया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि ज्ञापन के जरिए पीएम मोदी से आग्रह किया गया है कि वे अलग से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मंत्रालय का विभाग बना कर उसके उपयोजना व्यय के लिए विशेष बजट का आवंटन करें। ज्ञापन में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने और आयोग के अधिकार क्षेत्र का विस्तार करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें