Bansuri Swaraj: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि चुनाव की अंतिम बेला में आकर अरविंद केजरीवाल महिलाओं के सम्मान की बात कर रहे हैं। उन्हें पता चल गया है कि वे चुनाव हार रहे हैं, इसलिए महिलाओं को पैसा देकर वे चुनाव जीतना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी सोमवार से महिला सम्मान योजना के फॉर्म भरवाने के लिए सोमवार से एक अभियान शुरू करने जा रही है। लेकिन इसके पहले ही भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर महिला सम्मान के नाम पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को महिलाओं की चिंता होती तो वे गली-गली में शराब की दुकानें न खुलवाते और महिलाओं की सुरक्षा दांव पर न लगाते।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि चुनाव की अंतिम बेला में आकर अरविंद केजरीवाल महिलाओं के सम्मान की बात कर रहे हैं। उन्हें पता चल गया है कि वे चुनाव हार रहे हैं, इसलिए महिलाओं को पैसा देकर वे चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि जब वे गली-गली में शराब की दुकानें खोलकर महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे, तब उन्हें महिलाओं के सम्मान की याद क्यों नहीं आई।
उन्होंने कहा कि दस साल तक उन्हें महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की बात क्यों याद नहीं आई। पंजाब में उन्होंने तीन साल पहले महिलाओं को पैसे देने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह वादा नहीं निभाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उपराज्यपाल से विवाद करने का कोई बहाना भी केजरीवाल के पास नहीं है। उन्हें बताना चाहिए कि पंजाब में महिलाओं के खाते में आज तक पैसे क्यों नहीं गए।
विज्ञापन
बांसुरी स्वराज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आज झूठ का पुलिंदा लोगों के सामने रखा है, पर अब लोग उनकी असलियत पहचानने लगे हैं। इसलिए दिल्ली के लोग अब इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा के चुनाव से पहले भी 1000 रुपए प्रतिमाह महिलाओं को देने की घोषणा की थी, फार्म भी भरवाए थे पर आज तक महिलाओं को एक भी रुपया नहीं दिया।