फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर आरोपों से नाराज भाजपा का पलटवार, 'अपने बहनोई पर चुप्पी तोड़ें राहुल'

Wed, 21 Dec 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गंगा की तरह पवित्र बताते हुए भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपने बहनोई पर लगे भ्रष्टाचार  के आरोपों पर चुप्पी तोडने की नसीहत दी है। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में अपने परिवार के लोगों का नाम आने के बाद से ही परेशान हैं। इसी परेशानी और हताशा में वह प्रधानमंत्री पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर सहारा और बिड़ला समूह से रिश्वत लेने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
विज्ञापन


राहुल के आरोपों के बाद आनन फानन बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अपने बहनोई (राबर्ट वाड्रा) के भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधने वाले राहुल गंगा के समान पवित्र पीएम पर आरोप लगा रहे हैं। यह हारे हुए राहुल की हताशा है। राहुल उस कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं जिसके शासनकाल में जमीन, आकाश, पाताल और समुद्र रह जगह भ्रष्टाचार हुआ।

उनके उनके परिवार के सदस्यों का नाम अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में सामने आ रहा है। प्रसाद ने कहा कि जहां तक लोगों के समर्थन की बात है तो लोकसभा के बाद कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब चंडीगढ़ निगम के चुनाव नतीजों में कांग्रेस को जवाब दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की जनता राहुल के आरोपों पर ध्यान तक नहीं देती

रवि शंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
जहां तक राहुल की विश्वसनीयता की बात है तो देश की जनता उनके आरोपों पर ध्यान तक नहीं देती। राहुल बोलने से पहले और बाद में होमवर्कनहीं करते। यही कारण है कि जनता ने उन्हें टीआरपी देना बंद कर दिया है। प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार के ढाई साल केकार्यकाल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया।

ऐसे में कांग्रेस और विपक्ष कृत्रिम भ्रष्टाचार खड़ा कर लोगों को भ्रमित करना चाहती है। जबकि हालत यह है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भी कांग्रेसनीत यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों को लगातार खुलासा हो रहा है।

आरोप बेहद गंभीर है। प्रधानमंत्री को राहुल के आरोपों का जवाब देना चाहिए। अगर जरूरत पड़े तो इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
डेरेक ओ ब्रायन, सांसद टीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें