फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: ओवैसी के भड़काऊ बयान पर BJP का हमला, ओम माथुर ने पूछा- राम जन्मस्थान पर मस्जिद बनाना कितना उचित

Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओवैसी के भड़काऊ बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक ही है। उन्होंने हिंदू युवाओं से प्रतिज्ञा लेने का आग्रह किया कि कोई भी हमलावर अब भविष्य में राम मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचा पाए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के राम मंदिर और बाबरी मस्जिद वाले बयान पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा का आरोप है कि ओवैसी राम मंदिर के अभिषेक को सांप्रदायिक बना रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद ने भी ओवैसी के बयानों की आलोचना की है। नए साल के पहले दिन ओवैसी ने एक सभा में राम मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुस्लिम समाज को भड़काने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


राम मंदिर को गजनी-बाबर आंख दिखाए तो आप प्रताप बन जाएं 
ओवैसी के भड़काऊ बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक ही है। उन्होंने हिंदू युवाओं से प्रतिज्ञा लेने का आग्रह किया कि कोई भी हमलावर अब भविष्य में राम मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचा पाए। सिंह ने कहा कि भगवान राम सबके हैं। मैं हिंदू युवाओं से कहना चाहता हूं कि 22 जनवरी को पांच मिट्टी के दीपक जलाएं और संकल्प लें कि कोई भी गजनी, बाबर या औरंगजेब राम मंदिर की तरफ आंख उठाकर देखे तो आपको महाराणा प्रताप की तरह जवाब देना चाहिए। उन्होंने ओवैसी की तुलना पाकिस्तान के जिन्ना से की। उन्होंने कहा कि 1947 में जिन्ना ने तो भारत छोड़ दिया था लेकिन जिन्ना का भूत भारत में ही रह गया और वह भूत ही ओवैसी जैसे लोगों में घुस गया। ओवैसी देश के नागरिकों को भड़का रहे हैं। वह कह रहे हैं कि मस्जिदें जा रही हैं। भगवान राम भारत की पहचान हैं। इस देश में कोई भी बाबर की औलाद नहीं है। हमारा डीएनए एक है। हमारे पूर्वज एक ही हैं। लोग सिर्फ धर्म परिवर्तन ही कर सकते हैं।

भगवान राम के जन्मस्थान पर मस्जिद बनाना उचित था क्या
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर ने कहा कि हिंदू धर्म दूसरों की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाता। मस्जिदों को आबाद रखने में हमें कोई समस्या नहीं है। हिंदू धर्म किसी की आस्था पर टिप्पणी नहीं करता। लेकिन क्या भगवान राम के जन्मस्थान पर मंदिर को ध्वस्त करना और मस्जिद बनाना उचित था। अतीत में हिंदू धर्म की आस्थाओं को निशाना बनाया गया था। धीरे-धीरे उन सभी पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


ओवैसी राम मंदिर को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं 
भाजपा के सूचना और प्रौद्योगिकी प्रमुख अमित मालवीय ने ओवैसी पर राम मंदिर के अभिषेक को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया। ओवैसी राम मंदिर को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। 2020 में हैदराबाद की दो मस्जिद, मस्जिद-ए-मोहम्मदी और मस्जिद-ए-हाशमी को सचिवालय बनाने के लिए ध्वस्त कर दिया गया था। लेकिन हैदराबाद के ही सांसद ओवैसी ने एक शब्द नहीं कहा था। 


निराशा में भड़काऊ बयान देते हैं ओवैसी
विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि मुस्लिम नेताओं की निराशा बढ़ती जा रही है। क्योंकि भव्य राम मंदिर निर्माण का काम पूरा होने वाला है। जब ओवैसी देखते है कि मुस्लिम समुदाय का एक वर्ग भव्य राम मंदिर का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है तो वे अधिक निराश हो जाते हैं। और इसी निराशा में ओवैसी भड़काऊ बयान देते हैं। वे न सिर्फ हिंदू समाज के खिलाफ बल्कि सरकार के खिलाफ भी मुस्लिम समाज को भड़काते हैं। मैं ओवैसी की टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें