फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: कांग्रेस पर BJP का हमला, बताया माओवादी संगठन जैसा; सोनिया गांधी पर भारत विरोधी को इनाम देने का आरोप

Fri, 21 Nov 2025 01:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

BJP:  भाजपा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी का डीएनए अब मुस्लिम-माओवादी जैसा हो गया है और वह विदेश में अपना नेटवर्क फैला रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सोनिया गांधी ने चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचेलेट को पुरस्कार देकर उन लोगों को सम्मानित किया है जो कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर भारत की संप्रभुता पर सवाल उठाते रहे हैं। 
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया था कि कांग्रेस का डीएनए अब मुस्लिम-माओवादी कांग्रेस जैसा हो गया है। उन्होंने कहा कि जतब भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी माओवादी संगठन की तरह काम करने लगे और विदेश में अपना नेटवर्क फैलाए, तो यह बहुत चिंता की बात है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार 2024 का आयोजन हुआ और (कांग्रेस नेता) सोनिया गांधी की मौजूदगी में यह पुरस्कार चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचेलेत को दिया गया। भाटिया ने कहा कि जैसे कांग्रेस का डीएनए भारत-विरोधी है, वैसे ही जिन्हें पुरस्कार दिया गया है, वह भी भारत की संप्रभुता पर हमला करती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मिशेल बैचेलेत ने मानवाधिकार परिषद के 42वें सत्र में कहा था कि कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और अनुच्छेद 370 में संशोधन नहीं होना चाहिए। सोनिया गांधी ने मिशेल बैचेलेत को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार प्रदान किया। 

ये भी पढ़ें: बंगाल एसआईआर की समीक्षा पर बैठक करेगी टीएमसी, सीएम ने चुनाव आयोग को फिर लिखा पत्र; भाजपा ने किया पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव भाटिया ने कहा कि सोनिया गांधी ने इस पुरस्कार को देकर हर भारतीय का अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मिशेल बैचेलेत भारत की नागरिक भी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने सीएए के खिलाफ याचिका दायर की और दावा किया कि यह कानून मानवाधिकारों को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सब सोनिया और राहुल गांधी के इशारे पर किया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें