फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: राजनाथ-भूपेंद्र तय करेंगे ओडिशा का मुख्यमंत्री; भाजपा संसदीय बोर्ड ने दोनों को पर्यवेक्षक बनाया

Mon, 10 Jun 2024 12:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओडिशा में भाजपा के पहले सीएम का चुनाव करने के लिए पार्टी ने राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने दोनों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री की शपथ लेते ही पार्टी ने दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए भाजपा ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को अगले मुख्यमंत्री का चुनाव करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को विधायकों की बैठक होने की संभावना है। संभवत: इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव कर लिया जाएगा, जो राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगा। 

विज्ञापन


पार्टी ने एक बयान में कहा, उसके संसदीय बोर्ड ने बैठक की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, इसकी जिम्मेदारी राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को सौंपी गई है। दोनों नेता ओडिशा विधानसभा चुनाव में सक्रिय रूप से शामिल थे। 

दूसरी तरफ, ओडिशा में पहली बार बन रही भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर है। शपथग्रहण के लिए जनता मैदान को संवारा जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित 30,000 लोग शामिल होंगे। शपथग्रहण समारोह 10 जून को होगा। भाजपा आलाकमान ने सरकार गठन के लिए तीन नेताओं के पैनल को ओडिशा भेज दिया है। इनमें मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल सांसद आलोक शर्मा और भाजपा नेता लोकेंद्र पाराशर शामिल हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद की दौड़ में इन तीन नामों की चर्चा
बता दें कि ओडिशा मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे प्रबल दावेदारों में संबलपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष और पटनागढ़ से नवनिर्वाचित विधायक केवी सिंह देव का नाम चर्चा में हैं। प्रधान राज्य में भाजपा का चेहरा माने जाते हैं और ओबीसी वर्ग से आते हैं। वहीं, देव पांच बार के विधायक हैं। उन्होंने 2000 से 2009 के बीच नौ वर्षों तक नवीन पटनायक मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में काम किया। इन दोनों के अलावा आदिवासी नेता मोहन माझी का नाम भी चर्चा में है। माझी क्योंझर सीट से चुने गए हैं।

भाजपा ने 147 में से 78 सीटों पर जीत हासिल की
बता दें कि ओडिशा में पिछले 24 साल से बीजू जनता दल का शासन रहा है और नवीन पटनायक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भाजपा ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीटें जीतीं और राज्य में पहली बार बहुमत हासिल किया। वहीं, लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर 21 में से 20 सीटों पर अपना कब्जा जमाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें