फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधान परिषद: भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा; 26 जून को होगा मतदान, एक जुलाई को नतीजे आएंगे

Mon, 03 Jun 2024 12:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा के अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को कोंकण ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र से फिल्म निर्देशक अभिजीत पानसे को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन
मतदान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवर्षीय चुनाव कोंकन ग्रेजुएट, मुंबई ग्रेजुएट और मुंबई टीचर्स क्षेत्र से उम्मीदवारों की घोषणा की। कोंकन ग्रेजुएट क्षेत्र से निरंजन डावखरे को मैदान पर उतारा गया है। वहीं,  मुंबई ग्रेजुएट से किरण रविंद्र शेलार और मुंबई टीचर्स क्षेत्र से शिवनाथ हिरामन दराडे को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन



भाजपा के अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को कोंकण ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र से फिल्म निर्देशक अभिजीत पानसे को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मौजूदा समय में भाजपा के निरंजन डावखरे कर रहे हैं।  बता दें कि राज्य में परिषद चुनाव के लिए 26 जून को मतदान होने वाला है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि सात जून है और परिणाम एक जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधान परिषद की 78 सीटों में शिवसेना (अविभाजित) के 11, राकांपा(अविभाजित) के नौ, कांग्रेस के आठ और भाजपा के 22 सदस्य हैं। इसके अलावा जदयू के राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक-एक और निर्दलीय के चार सदस्य और 21 सीटें खाली हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने एमएलसी अनिल परब और पार्टी पदाधिकारी जेएम अभयंकर को मुंबई ग्रेजुएट और मुंबई टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र से 26 जून को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार नियुक्त किया। अनिल परब महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में पूर्व राज्य परिवहन मंत्री थे। जेएम अभयंकर शिवसेना टीचर्स सेल के प्रमुख हैं।
विज्ञापन


बता दें कि चार विधान परिषद सीटों मुंबई ग्रेजुएट, कोंकण ग्रेजुएट, मुंबई टीचर्स और नासिक टीचर्स के लिए प्रत्येक दो वर्षों में चुनाव आवश्यक हो गए, क्योंकि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें