फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम के लिए कुल 128 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

Sun, 21 Oct 2018 01:14 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक - फोटो : pti
विज्ञापन
भाजपा ने छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना चुनाव के लिए अपने कई उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने जहां छत्तीसगढ़ के लिए अपने 77 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है तो वहीं तेलंगाना के लिए 38 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। मिजोरम के लिए भाजपा ने अपने 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 14 विधायकों के टिकट काटे हैं। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को भी टिकट दिया गया है। राज्य में पहले चरण की 18 विधानसभा सीटों के 23 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और नाम वापसी की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है। 
 
इस चरण में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस ने भी 12 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए थे जो नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की है।
विज्ञापन


बीजेपी ने तेलंगाना की मुशीराबाद सीट से प्रदेश अध्यक्ष के लक्ष्मण को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं हमेशा विवादों में रहने वाले वर्तमान विधायक टी राजा सिंह को गौशमहल सीट से टिकट दिया है। बीजेपी ने अपनी तेलंगाना की लिस्ट में महिलाओं को तहरीर देते हुए 3 महिलाओं को मैदान में उतारा है।

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शनिवार को बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, जेपी नड्डा और अरुण जेटली मौजूद रहे।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की सूची




मिजोरम की सूची



तेलंगाना की सूची


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें