फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुल के उद्घाटन को लेकर शिवसेना-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर हुई धक्कामुक्की

Sat, 18 Jun 2022 09:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा की विधायक मनीषा चौधरी ने कहा, इस पुल का उद्घाटन हमने 2019 में किया था। डीएमसी कापसे मैडम को स्थानीय विधायक को आमंत्रित करना चाहिए था..सभी अच्छे काम..मेट्रो हो, सड़क हो... बीजेपी द्वारा किया गया जबकि शिवसेना नामकरण के लिए आती है।
विज्ञापन
पुल को उद्घाटन को लेकर आमने सामने आए भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के बोरीवली में कोरा केंद्र फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर शिवसेना और भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं जमकर धक्कामुक्की हुई। शनिवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने दिन में पहले फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


मंत्री आदित्य ठाकरे के सामने ही भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। घटना को लेकर भाजपा की विधायक मनीषा चौधरी ने कहा, इस पुल का उद्घाटन हमने (भाजपा) 2019 में किया था। डीएमसी कापसे मैडम को स्थानीय विधायक को आमंत्रित करना चाहिए था..सभी अच्छे काम..मेट्रो हो, सड़क हो... बीजेपी द्वारा किया गया  जबकि शिवसेना नामकरण के लिए आती है। 
  पुलिस की मौजूदगी में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस झड़प को लेकर भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि कोई विवाद नहीं है, अगर दो दल हैं तो क्रेडिट भी होगा। यह पुलिस बोरीवली के नागरिकों के पैसे से बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें