फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः भाजपा और शिवसेना ने की सीटों के बंटवारे पर चर्चा

Thu, 05 Sep 2019 09:32 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अमित शाह-उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI
विज्ञापन

भाजपा और शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के तालमेल पर सहमति के लिए बंद कमरे में बातचीत शुरू कर दी है और ऐसे संकेत हैं कि गठबंधन के दोनों सहयोगी जोर आजमाइश में लगे हैं। सूत्रों ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और उनके पार्टी सहयोगी गिरीश महाजन शिवसेना के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुभाष देसाई तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं ताकि उनके बीच कोई समझौता हो सके।।

विज्ञापन


पाटिल और महाजन दोनों राज्यमंत्री हैं। प्रदेश विधानसभा में 288 सीटें हैं। सूत्रों के अनुसार चुनाव पूर्व तालमेल के लिए दोनों भगवा दलों के बीच बातचीत पिछले कुछ दिनों से चल रही है।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना से कहा है कि दोनों दलों को 2014 में उनके द्वारा जीती गई सीटों को बरकरार रखना चाहिए और छोटे सहयोगियों को निश्चित संख्या में सीटें आवंटित करने के बाद शेष सीटें बराबरी से साझा करें।
विज्ञापन


उधर शिवसेना सूत्रों ने कहा कि पार्टी 144 सीटों के फॉर्मूले पर कायम रहेगी। उन्होंने दावा किया कि इस साल की शुरुआत में भाजपा प्रमुख अमित शाह, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और फडणवीस के बीच बैठक के दौरान हल निकाला गया था।

ठाकरे के करीबी एक सूत्र ने कहा कि यह फैसला किया गया है कि ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री का पद सहित सभी जिम्मेदारियां समान रूप से साझा की जाएंगी। शिवसेना और भाजपा दोनों को 144-144 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें