फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा-कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, प्रोटेम स्पीकर पर रार जारी

Sat, 30 Nov 2019 12:33 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते कांग्रेस विधायक नाना पटोले - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस चुनाव मैदान में आमने सामने हैं। कांग्रेस ने जहां नाना पटोले को अपना उम्मीदवार घोषित किया है वहीं, भाजपा ने विधायक किशन कथोरे को उनके खिलाफ मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेता नाना पटोले ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ एनसीपी के नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल और शिवसेना कोटे से मंत्री बने एकनाथ शिंदे मौजूद रहे। 





महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उद्धव सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रोटेम स्पीकर पद पर कालिदास कोलम्बकर की जगह दिलीप वालसे पाटिल को नियुक्त किया गया है जो कानूनी रूप से गलत है। उन्होंने शपथ भी नियमों के अनुसार नहीं ली। यह सरकार सभी नियमों का उल्लंघन कर रही है। इस मामले में हम राज्यपाल के पास याचिका दायर कर रहे हैं। भविष्य में हम सुप्रीम कोर्ट में भी अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें