फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सहयोगी आईपीएफटी ने पंचायत में मिलाया माकपा से हाथ

Tue, 30 Oct 2018 04:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार में साझीदार इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने पश्चिम त्रिपुरा जिले में विपक्षी माकपा के दो सदस्यों के समर्थन से एक पंचायत बोर्ड का गठन किया है। नौ सदस्यों वाली बीनापानी पंचायत में 30 सितंबर को हुए उपचुनाव में आईपीएफटी, भाजपा और माकपा को तीन-तीन सीटें मिली थीं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आईपीएफटी ने माकपा के दो सदस्यों के समर्थन से वहां पंचायत बोर्ड का गठन कर लिया। आईपीएफटी के धीरेंद्र देबबर्मा को पंचायत प्रधान चुना गया और माकपा के गोपाल सील को उप पंचायत प्रधान। माकपा के पश्चिम त्रिपुरा जिला सचिव पवित्र कर ने बताया कि माकपा के टिकट पर जीतने वाले गोपाल सील को आईपीएफटी के साथ मिलीभगत के आरोप में एक महीने पहले पार्टी से निकाल दिया गया था। 

उन्होंने कहा कि दूसरे माकपा सदस्य को जबरन आईपीएफटी का समर्थन करना पड़ा। दूसरी ओर, भाजपा प्रवक्ता अशोक सिन्हा ने इस मामले को एक अपवाद बताते हुए कहा कि इससे भाजपा और आईपीएफटी गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें