फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम में भाजपा- कांग्रेस ने मिलाया हाथ, जानिए क्यों ?

Sun, 29 Apr 2018 05:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन

भाजपा राज्य में चकमा स्वायत्त जिला काउंसिल (सीएडीसी) में शासन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी ने इसके लिए कांग्रेस से हाथ मिलाया है। एक शीर्ष भाजपा नेता ने कहा कि खंडित जनादेश के बाद पार्टी कांग्रेस के छह सदस्यों के समर्थन से काउंसिल का संचालन करेगी। 

विज्ञापन


 20 सदस्यों वाली सीएडीसी में एमएनएफ ने आठ, कांग्रेस ने छह और भाजपा ने पांच सीटें जीती थी। सीएडीसी बांग्लादेश और म्यांमार सीमा पर दक्षिण-पश्चिम मिजोरम में रहने वाले चकमा लोगों का स्वायत्त संगठन है। पारंपरिक रूप से विरोधी दलों का हाथ मिलाना अपने आप में एक रोचक राजनीतिक घटना है।

 भाजपा नेता ने कहा कि सीएडीसी में पांच सदस्यों के साथ भाजपा काउंसिल का नेतृत्व करेगी। राज्य के खेल मंत्री और कांग्रेस नेता जोडिंटलुआंगा ने 25 अप्रैल को कहा था कि दोनों दलों के स्थानीय नेताओं के समझौते के बाद चुनाव बाद का गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका दिल्ली और पूर्वोत्तर राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें