फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP का आरोप: दिल्ली विधानसभा का दुरुपयोग कर रहे केजरीवाल, सदन से कर रहे प्रचार

Thu, 01 Sep 2022 03:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि केजरीवाल अपने भ्रष्ट नेताओं को भी बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को भी कट्टर ईमानदार बताता था, जो चार महीने से ईडी की हिरासत में हैं...
विज्ञापन
BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा प्रेस कांफ्रेंस करते हुए। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा के मंच का दुरुपयोग कर रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा के पटल से अपना राजनीतिक प्रचार कर रहे हैं और दूसरे दलों के नेताओं पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। भाजपा की यह प्रतिक्रिया अरविंद केजरीवाल के दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद आई है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि केजरीवाल अपने भ्रष्ट नेताओं को भी बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को भी कट्टर ईमानदार बताता था, जो चार महीने से ईडी की हिरासत में हैं। इसी तरह दिल्ली सरकार और पंजाब सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल अपने इन्हीं भ्रष्ट नेताओं को कट्टर ईमानदार बताते रहे हैं और उन्हें पुरस्कार दिए जाने की बात करते रहे हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि जिस समय दिल्ली सरकार शराब की नीति बनाने की शुरुआत कर रही थी, उसी समय पत्र लिखकर उन्हें ब्लैक लिस्टेड कंपनियों की जानकारी दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी उन्हें ठेके दिए गए। पात्रा ने पूछा कि जिन खुदरा विक्रेताओं को केवल दो फीसदी का कमीशन दिया जाता था, उसे बढाकर 12 फीसदी क्यों किया गया?

उन्हें शराब की पुरानी कीमत औऱ नई कीमत की तुलना करते हुए बताया कि शराब की बिक्री पर सरकार का कमीशन जानबूझकर कम किया गया और कंपनियों का कमीशन बढ़ाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बदले आम आदमी पार्टी ने कमीशन लिया है और इसकी जांच होनी चाहिए।

पात्रा ने कहा कि केजरीवाल यह दावा कर रहे हैं कि इस कवायद के बाद आम आदमी पार्टी का गुजरात में राजनीतिक आधार बढ़ रहा है। यदि ऐसा है तो उन्हें अपने सभी भ्रष्ट नेताओं को जेल भेज देना चाहिए। भाजपा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को बात घुमाने की जगह उन सवालों के जवाब देने चाहिए जो शराब नीति में हुए भ्रष्टाचार के कारण पैदा हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें