फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने TMC पर लगाया हत्या की धमकी का आरोप, बंगाल चुनाव आयुक्त बोले- ये सच नहीं

Tue, 08 May 2018 04:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के चुनाव आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि उनको कभी हत्या की धमकी नहीं दी गई है। इस बारे में जो कुछ कहा जा रहा है वह सच नहीं है। वे यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। ध्यान रहे कि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में उक्त आरोप लगाते हुए कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्य चुनाव आयुक्त को धमकियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के दफ्तर में सिंह ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि रविवार को एक राजनीतिक पार्टी ने पत्रकार वार्ता में दो बातें कही थीं। पहली यह कि मुझे हत्या की धमकी मिल रही है। कुछ पत्रकारों ने इस मुद्दे पर मुझसे टिप्पणी मांगी थी। चुनाव आयुक्त ने कहा कि उन्होंने कल से ही उक्त टिप्पणी पर काफी सोच-विचार किया है। उसके बाद महसूस हुआ कि इस पर अपना पक्ष रखना उचित होगा, इसलिए मैंने प्रेस वार्ता बुलाई है।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी ने उनको हत्या की कोई धमकी नहीं दी है। किसी भी राजनीतिक पार्टी या किसी व्यक्ति ने उनको ऐसी कोई धमकी नहीं दी है। सिंह ने कहा कि उक्त राजनीतिक पार्टी ने यह भी दावा किया था कि किसी प्रतिनिधिमंडल के यहां आने पर कोई अनजान व्यक्ति कक्ष के बाहर खड़ा रहता है और हमारी तमाम बातें टेप की जाती हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे तमाम दावे निराधार हैं। मेरे कक्ष के बाहर सुरक्षा कर्मी के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं रहता। मेरा फोन या मेरी बातें टेप करने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। उन्होंने तमाम आरोपों को मनगढ़ंत करार दिया। चुनाव आयुक्त ने साफ किया कि 10 अप्रैल को कोई भी राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल उनके पास नहीं आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें