फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का कांग्रेस पर आरोप, राजीव गांधी फाउंडेशन को जाता था एनडीआरएफ का पैसा

Wed, 19 Aug 2020 03:39 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोरोना मामले में गठित पीएम केयर्स फंड को मिली हरी झंडी के बाद भाजपा और मोदी सरकार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर चौतरफा हमला बोला है। पार्टी ने राहुल पर कोरोना के खिलाफ जारी जंग को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, यह फंड पारदर्शी है। मोदी सरकार पूरी ईमानदारी से काम करती आ रही है, उसे जनता का भी आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन


यही ईमानदारी पीएम केयर्स फंड में भी दिखाई देती है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, ऐसी बातें पहले सामने आ चुकी हैं कि किस तरह से पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में एनडीआरएफ का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन को दिया गया था। इसके अलावा चीन से भी राजीव गांधी फाउंडेशन को मदद मिली थी।

प्रसाद ने कहा, कोविड-19 जैसी आपातकालीन स्थितियों के लिए पीएम केयर्स फंड पंजीकृत सार्वजनिक ट्रस्ट है, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, ये कोविड-19 जैसी आपातकाल स्थितियों के लिए बनाया गया है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राहुल गांधी ने पहले दिन से देश की एकता को कमजोर करने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के डॉक्टर-नर्स, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी जैसे कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में ताली बजाई जाए, इसका भी राहुल गांधी ने मजाक बनाया।
विज्ञापन

 
नड्डा बोले आपदा राहत कोष को बनाया निजी संपत्ति
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पीएम केयर्स फंड पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि गांधी परिवार ने पीएम आपदा राहत कोष को दशकों तक व्यक्तिगत संपत्ति के रूप में संचालित किया। इस कोष में आई रकम का अपने परिवार से जुड़े ट्रस्टों के लिए उपयोग किया। देश को हकीकत पता है। राहुल शुरू से ही मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ साजिश रचने के लिए झूठे अभियानों और मनगढ़ंत तथ्यों का सहारा लेते रहे हैं।-जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष
 
सच की विजय: जावड़ेकर
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सच की विजय हुई है और झूठ की पराजय हुई है। पीएम केयर्स फंड में देश की जनता ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपने क्षमता के अनुसार पैसे जमा किए हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस
ने मुहिम चलाई, यह जनता का अपमान है।-प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री
 
पारदर्शिता पर तमाचा है : खेड़ा
सुप्रीम कोर्ट का फैसला रकम को सार्वजनिक करने की मांग और सवाल उठाने वालों पर नहीं, बल्कि पारदर्शिता पर तमाचा है। प्रधानमंत्री यह बताने से क्यों डर रहे हैं कि पीएम केयर में कहां से कितनी रकम आई किसने दी और कहां खर्च की गई? यह क्यों नहीं बताते कि चीन की किन कंपनियों ने फंड दिया? प्रधानमंत्री फंड के ट्रस्टी हैं इस तरह देश का पैसा छुपाकर या दबाकर नहीं रख सकते हैं।-पवन खेड़ा, कांग्रेस प्रवक्ता
 

विज्ञापन

आरएसएस के बही खाते सार्वजनिक करें: कांग्रेस

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के राजीव गांधी फाउंडेशन पर उठाए सवालों के जवाब में कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खातों को सार्वजनिक करने और बहस की चुनौती दी। पार्टी ने सवाल किया कि संघ को अमेरिका से कितनी रकम किस काम के लिए मिली। प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चाटुकारिता में अपना पद और कद भी भूल जाते हैं।

राजीव गांधी फाउंडेशन की जानकारी किसी से छुपी नहीं है। फाउंडेशन के खाते में आई रकम और सामाजिक कार्यों में खर्च की जानकारी सार्वजनिक पटल पर है। फाउंडेशन ने सुनामी, बाढ़ और आपदा में लोगों की मदद की है। हम पीएम केयर फंड की तरह छिपा नहीं रहे हैं। खेड़ा ने कहा, रविशंकर प्रसाद अगर चाहें तो मैं भाजपा कार्यालय आकर चर्चा के लिए तैयार हूं।
 
कार्टून ट्वीट कर धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल पर किया कटाक्ष
पीएम केयर्स फंड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बने कार्टून को पोस्ट कर कटाक्ष किया है। प्रधान ने ट्वीट किया, झूठ पर टिकी उनकी दुनिया ज्यादा दिन चलती नहीं, कितना भी पकड़ लो, कुछ लोगों की आदत बदलती नहीं।

एक और ट्वीट में प्रधान ने कहा, अब किंग ऑफ कॉन (कांग्रेस) पारदर्शिता के बारे में बात कर रहे हैं, जो न सिर्फ अपनी पार्टी, बल्कि पूरे देश को लगातार निराश करते रहे हैं। शायद राहुल गांधी को अपमान और अनादर की आदत है। वह खुद को शर्मसार किए बिना शांत नहीं हो सकते। एक और ट्वीट में प्रधान ने कहा, राहुल की मनगढ़ंत कहानियों का कई बार पर्दाफाश हो चुका है। अब फर्जी खबरें चलाने वाले अपने डूबते राजवंश को बचाने के लिए दूसरे नापाक मंसूबों पर काम करना शुरू कर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें