फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: भाजपा के आरोपों पर बिफरे कपिल सिब्बल, बोले- 'ऐसे बेतुके बयान लोगों का अपमान'

Sat, 25 Mar 2023 11:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर भाजपा सरकार के दो मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 2019 में दिए बयान से ओबीसी वर्ग का अपमान किया था।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भाजपा के दो मंत्रियों के राहुल गांधी को लेकर दिए बयान पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि आप लोगों की समझ का अपमान कर रहे हैं। दरअसल भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा का बचाव करते हुए कहा था कि राहुल ने अपने बयान से ओबीसी वर्ग का अपमान किया। जिस पर कपिल सिब्बल ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों ने लगाए ये आरोप
बता दें कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर भाजपा सरकार के दो मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 2019 में दिए बयान से ओबीसी वर्ग का अपमान किया था। दरअसल राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसे लेकर भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें गुरुवार को सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी मानते हुए दो साल की सजा सुनाई, जो उनकी लोकसभा सदस्यता जाने का आधार बनी। 



ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: क्या जेल जाएंगे राहुल, संसद सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता के पास क्या कानूनी विकल्प?
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने आरोपों से जताई नाराजगी
भाजपा नेताओं के आरोपों पर पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने पलटवार किया है। कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर ने कहा राहुल ने ओबीसी का अपमान किया। ऐसे बेतुके बयान से आप हमारी समझ का अपमान कर रहे हैं। बता दें कि कपिल सिब्बल कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए एक और यूपीए दो सरकार में मंत्री रहे। हालांकि बीते साल मई में कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और फिलहाल समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सांसद हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें