फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी पर लगाया मौत पर सियासत करने का आरोप

Sat, 25 Aug 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
विज्ञापन
करुणा शुक्ला
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला पर हमला किया। पार्टी ने उन्हें वाजपेयी की मौत पर सियासत करने का आरोप लगाया। भाजपा का जवाब एक दिन बाद आया है। इससे पहले शुक्ला ने भाजपा पर पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों को बाहर राज्य ले जाकर मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि यह सब 2019 के चुनावी फायदे के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने पत्रकारों से कहा, 'वह (करुणा शुक्ला) कांग्रेस के साथ हैं और वह उनके टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। वह वाजपेयी की मौत पर सियासत करने की कोशिश कर रही हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा मानना है कि यह राजनीति से परे और ऊपर है। हम इसे राजनीतिक इस्तेमाल के तौर पर नहीं देखते। कुछ लोगों ने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि भाजपा अटल जी की अस्थियों को पूरे देश में लेकर क्यों जा रही है। पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। अटल से पहले यह बहुत प्रधानमंत्री के साथ हो चुका है।'

कोहली ने कहा, 'नेहरू और इंदिरा गांधी की अस्थियों को बहुत से राज्यों में ले जाया गया था। मुझे लगता है कि लोगों को उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर देना राजनीतिक मौका नहीं है बल्कि यह इज्जत है।' इसी बीच पार्टी के बहुत से नेताओं और विभिन्न धर्मों के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को शिलांग में स्थित पार्टी के दफ्तर में श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


कोहली ने कहा, 'वाजपेयी की अस्थियों को विभिन्न राज्यों तक ले जाने का विचार एक मौका है उन लोगों के लिए जो उन्हें प्यार करते हैं और उनके प्रति सम्मान दिखाना चाहते हैं क्योंकि अब वह हमारे बीच नहीं हैं। यह उन लोगों के लिए एक अवसर है। वह सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। वह ऐसे शख्स थे जिन्हें पार्टी के बाहर भी पसंद किया जाता था।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें