फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान के फैन बॉय हैं राहुल गांधी': शिकागो में दिए बयान पर भाजपा का तीखा हमला, पूछा- आपको इतना लगाव क्यों?

Fri, 20 Nov 2026 09:03 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

शिकागो यूनिवर्सिटी में विदेश नीति पर दिए राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल को 'पाकिस्तान का फैन बॉय' बताते हुए सवाल किया कि उन्हें पाकिस्तान से इतना लगाव क्यों है। 
 
विज्ञापन
प्रदीप भंडारी, भाजपा प्रवक्ता  - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शिकागो यूनिवर्सिटी में दिए गए राहुल गांधी के बयानों के लिए उन्हें 'पाकिस्तान का फैन बॉय' करार दिया।
विज्ञापन


शिकागो यूनिवर्सिटी में, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने तर्क दिया कि वैश्विक चर्चाओं में भारत की भूमिका अधिक सक्रिय होनी चाहिए। इसके साथ ही चिंता जताई कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत अब केवल एक 'गौण खिलाड़ी' ( साइड खिलाड़ी) बनकर रह गया है। गांधी ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में पाकिस्तान की भूमिका का भी जिक्र किया।

प्रदीप भंडारी ने क्या कहा? 
प्रदीप भंडारी ने पलटवार करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन ने शांति प्रयासों में भारत की भूमिका को स्वीकार किया है, और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान ने भारतीय झंडे वाले जहाजों के लिए 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से जुड़ी पाबंदियों में छूट दी है।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने एक्स पर लिखा, 'राहुल गांधी को पाकिस्तान से इतना लगाव क्यों है! हर वैश्विक मंच पर, राहुल एक 'पाकिस्तान फैन बॉय' की तरह बर्ताव करते हैं! एक बार फिर, उन्होंने विदेश नीति के मामले में पाकिस्तान को अपना आदर्श (रोल मॉडल) बना लिया है!'
 
पाकिस्तान को लेकर क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें यह भुला दिया है कि भारत ने शांति प्रयासों के जरिए रूस और यूक्रेन दोनों से मान्यता हासिल की है। ईरान ने भी होर्मुज में भारतीय जहाजों के लिए पाबंदियां हटाई हैं। 'आतंकवादी देश' पाकिस्तान के प्रति राहुल गांधी के इसी प्रेम के कारण यूपीए सरकार ने शर्म अल-शेख में भारत की संप्रभुता से समझौता किया और 26/11 के आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की।'

क्या है पूरा मामला? 
भाजपा का यह हमला तब आया जब राहुल गांधी ने कहा था, 'अपने आकार के कारण, वैश्विक स्तर पर भारत की स्वाभाविक रूप से एक अहम आवाज है। उसे वैश्विक चर्चाओं में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए। लेकिन सच कहूं तो, भारत अब एक गौण बनकर रह गया है, जबकि पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के साथ बातचीत करने में व्यस्त है।'

राहुल गांधी ने विदेश में क्या कहा था? 
हालांकि, पाकिस्तान के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत ऐसी स्थिति को स्वीकार नहीं कर सकता जहां निर्दोष लोग मारे जा रहे हों। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच किसी भी तरह की बातचीत के लिए यह जरूरी है कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना और उसे बढ़ावा देना बंद करे।

उन्होंने कहा, 'गुंजाइश तो है, लेकिन एक बड़ी समस्या है। वह है पाकिस्तान की ओर से हमारे देश के भीतर आतंकवाद को समर्थन देना और उसे बढ़ावा देना। यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। हमारे लिए ऐसी स्थिति को मानना असंभव है जहां एक तरफ हमारे निर्दोष लोग मारे जा रहे हों और दूसरी तरफ हम पाकिस्तान के साथ बातचीत कर रहे हों। इसलिए, जिस पल यह (आतंकवाद को समर्थन) बंद हो जाएगा, उसी पल बातचीत शुरू होने की संभावना बन सकती है।'
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें