लोकसभा में बीजू जनता दल के नेता तथागत सतपथी ने बीजेपी पर पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है। एक के बाद एक कई ट्वीट में उन्होंने बीजेपी पर ओडिशा की राजनीति में प्रवेश करने के लिए पार्टी में दरार डालने का आरोप लगाया है।
बताते चलें कि ओडिशा में चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही साल 2019 में होने हैं। सतपथी ने ट्वीट किया , बीजेपी सदन में बीजेडी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। वह एआईएडीएमके की तरह यहां भी कोशिश कर रही है। वे बीजेडी का नाम और सिंबल ले सकती है।
बीजेडी को ओडिशा में 21 में से 20 पर जीत मिली थी। इस ट्वीट के जवाब में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, यदि राज्य सरकार केंद्र की सरकार के साथ मिलकर काम करती है तो ज्यादा विकास होगा। उनकी पार्टी ओडिशा में बेस तैयार कर रही है।
बताते चलें कि यह पहला मौका नहीं है जब बीजेपी चीफ नवीन पटनायक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। साल 2002 में उसके 10 में से छह सांसद पार्टी चीफ के व्हीप के खिलाफ चले गए थे और `रीयल' बीजेडी संसदीय समूह के रूप में मान्यता प्राप्त करने की मांग की थी।