फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट फंड घोटाला: BJD विधायक प्रभात बिसवाल को CBI ने किया गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2017 06:06 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा की सत्तारुढ़ पार्टी बिजू जनता दल (बीजेडी) के विधायक प्रभात बिसवाल पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का शिकंजा कस गया है। चिट फंड घोटाले के आरोप झेल रहे प्रभात को सीबीआई ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। उन पर सीशोर ग्रुप चिटफंड के साथ करीब 500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। 
विज्ञापन


कट्टक के विधायक प्रभात और उनकी पत्नी से सीबीआई नवंबर में लैंड डील पर सवाल-जवाब किए थे। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक  प्रभात ने ग्रुप को कम दाम पर जमीन बेच दी और इसकी सही जानकारी सीबीआई को नहीं दी। 
  Cuttack: BJD MLA Prabhat Biswal arrested by CBI in Seashore Chitfund scam case #Odisha pic.twitter.com/9Gv632WO9Q — ANI (@ANI) September 19, 2017


सीबीआई करीब 36 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है, जिसमें प्रभात के कट्टक और भुवनेश्वर वाले घर भी शामिल थे। बता दें कि सीशोर ग्रुप उड़ीसा की उन 44 पोंजी कंपनियों में से एक हैं जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई और ईडी की रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ओडिसा चिटफंड घोटाला: शिमला समेत चार शहरों में सीबीआई के छापे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें