फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसलेरी: गोवा के बाद बंगाल में पानी का नमूना फेल होने पर कंपनी का जवाब; एफएसएसएआई से की दोबारा जांच की मांग

Sat, 28 Nov 2026 12:00 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल में बिसलेरी के पानी में सरकारी प्रयोगशालाओं ने कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि की थी। जिसके बाद एफएसएसएआई ने बिक्री पर रोक लगाई। वहीं, निजी लैब की रिपोर्ट अलग आई। अब इस मामले में कंपनी ने अपना रुख साफ करते हुए दोबारा जांच की मांग की है।
विज्ञापन
बिसलेरी ने दिया जवाब। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी की पश्चिम बंगाल में तैयार एक खेप की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की जांच में पानी के नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद प्राधिकरण ने संबंधित खेप की बिक्री पर रोक लगा दी थी। अब बिसलेरी ने अलग-अलग प्रयोगशालाओं की जांच रिपोर्ट में अंतर का हवाला देते हुए पूरे मामले की दोबारा समीक्षा करने की मांग की है।

विज्ञापन


कंपनी ने 28 नवंबर को जारी बयान में कहा कि एफएसएसएआई के निर्देश पर वह संबंधित बैच को पहले ही बाजार से वापस ले चुकी है। यह बैच पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा स्थित बिसलेरी प्लांट में तैयार किया गया था।

जुलाई में लिया गया था पानी का नमूना
जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2026 में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा स्थित प्लांट से पानी का नमूना लिया गया था। यह नमूना बैच नंबर PB201 का था। इसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट 20 जुलाई 2026 और इस्तेमाल की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2027 थी। सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक और रेफरल दोनों प्रयोगशालाओं की जांच में नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को FSSAI ने इस विशेष बैच की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी भी जारी की गई।
विज्ञापन


निजी लैब की रिपोर्ट में नहीं मिला बैक्टीरिया
बिसलेरी का कहना है कि उसने इसी बैच के नमूनों की जांच एफएसएसएआई से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र प्रयोगशालाओं में भी कराई थी। कंपनी के मुताबिक, इन प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट में नमूने को कोलीफॉर्म बैक्टीरिया के निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। अन्य लागू खाद्य सुरक्षा मानकों पर भी नमूना खरा उतरा। कंपनी ने कहा कि सरकारी और स्वतंत्र प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट में अंतर होने के कारण मामले की गहराई से समीक्षा जरूरी है। उसने एफएसएसएआई से नमूना लेने की प्रक्रिया, जांच के तरीकों, प्रयोगशालाओं के नतीजों और रिपोर्ट में अंतर की संभावित वजहों की जांच करने का आग्रह किया है।

कंपनी बोली- पानी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
बिसलेरी ने कहा कि वह मामले के तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए एफएसएसएआ के साथ पूरा सहयोग करेगी। कंपनी के मुताबिक, उसकी निर्माण प्रक्रिया के 10 चरणों में 90 से अधिक गुणवत्ता जांच की जाती हैं।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि पीने के पानी की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है और बिसलेरी का पानी इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है। हालांकि, यह कंपनी का अपना दावा है। संबंधित बैच को लेकर सरकारी और स्वतंत्र प्रयोगशालाओं के नतीजों में अंतर की समीक्षा होना अभी बाकी है।

गोवा में भी फेल हुआ था नमूना
इससे पहले रविवार को एफएसएसएआई ने गोवा स्थित बिसलेरी के एक प्लांट से लिए गए पानी के नमूने की जांच में विफल रहने के बाद कंपनी के खिलाफ इसी तरह की कानूनी कार्रवाई की घोषणा की थी। इस साल एफएसएसएआई ने खाद्य कारोबार से जुड़ी कंपनियों और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई तेज की है। नियामक ने एनर्जी ड्रिंक और मादक पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। वहीं, सोमवार को बिसलेरी ने अपने उत्पाद को उपभोग के लिए सुरक्षित बताया था। कंपनी ने कहा था कि वह इस मामले को सुलझाने के लिए एफएसएसएआई के साथ सहयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें