बिसाहड़ा में इकलाख के घर मिले मांस की जांच करने वाली मथुरा वेटरनेरी विवि की फोरेंसिक लैब में इस समय बीस से भी ज्यादा सैंपल की जांच की जा रही है। संबंधित जिलों से इनके बारे में पूछा भी जा रहा है।
कुछ मामलों की जांच रिपोर्ट तो लिफाफे में बंद है। माना जा रहा है कि इनका खुलासा सियासत और तनाव की वजह बन सकता है।
दादरी के बिसाहाड़ा गांव में इकलाख के घर से बरामद मांस बीफ होने की पुष्टि के बाद प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। कई संगठन और पार्टियां इसे मुद्दा बनाकर बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं।
मथुरा वेटरनेरी विश्वविद्यालय की फोरेंसिक लैब में इस तरह के मामलों जांच चल रही है। बीस सैंपल तो वह हैं जिनकी रिपोर्ट को लेकर संबंधित जिलों से लगातार पूछा जा रहा है, वहां भी घटना तनाव की वजह बनी थी।