फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र, एमपी, छत्तीसगढ़ में कुछ और जगहों पर मुर्गियों में बर्ड फ्लू

Fri, 22 Jan 2021 04:00 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
देश में बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्र ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और जिलों में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की है। अब तक छह राज्यों छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में बर्ड फ्लू मिला है।

विज्ञापन


मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र के ठाणे (कल्याण), यवतमाल (धुनकी, पुसाड), वर्धा (चकनी, हिंगाघाट), गोंदिया (निंबा, गोरेगांव), अहमदनगर (भूमिरचव्हाण) और हिंगोली (पिंपरी खुर्द), वहीं, मध्य प्रदेश के रायसेन (गैरतगंज) जिले और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एवियन इंफ्लूएंजा वायरस (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है।

हालांकि, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के हधा, सिकंदरपुर और करन में गीज (कलहंस) पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। अब तक दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देश के 10 राज्यों में पक्षियों में बर्ड फ्लू मिला है।
विज्ञापन


हालात पर निगरानी के लिए केंद्रीय टीम
एक केंद्रीय टीम देशभर के प्रभावित इलाकों के हालात पर निगरानी रख रही है। टीम ने महाराष्ट्र के परभणी जिले का दौरा किया है, जहां से पक्षियों में इस महामारी की शुरुआत हुई है। यह टीम यहां पर अध्ययन भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें