फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu: राज्यों को पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट व अन्य उपकरण रखने की सलाह

Wed, 13 Jan 2021 04:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के दस राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने के बाद केंद्र सरकार ने मंगलवार को जांच संबंधी प्रोटोकॉल को लेकर सलाह जारी की है। साथ ही पीपीई किट व अन्य उपकरण पर्याप्त मात्रा में रखने को भी कहा है। सोमवार तक दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन


मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने कहा, 12 जनवरी तक राजस्थान के झुंझुनू जिले के एचसीएल खेतड़ी नगर में मृत मिले कौवों में एवियन इंफ्लूएंजा की पुष्टि हुई। कानपुर के चिड़ियाघर और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जगनोली और फतेहपुर गांव में भी कौवों में बर्ड फ्लू मिला है।


भोपाल की लैब से मंगलवार को मिली रिपोर्ट के बाद मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई। इसके बाद पशुपालन विभाग ने राज्यों को टेस्टिंग प्रोटोकॉल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। गुजरात और महाराष्ट्र की निगरानी के लिए केंद्रीय टीम भेजी गई है। जनता में बर्ड फ्लू को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। राज्यों को पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट व अन्य उपकरण रखने को कहा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें