फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विप्लव देव बन सकते हैं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, जानिए कौन हैं ये जिनपर शाह लगाएंगे दांव

Sat, 03 Mar 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Biplab Kumar Deb
विज्ञापन

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी एतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। भाजपा यहां 60 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। जबकि पिछले चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। 

विज्ञापन


पार्टी त्रिपुरा में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिना ही चुनावी दंगल में उतरी थी। हालांकि पार्टी के पास सीएम पद के लिए चेहरे भी थे बावजूद इसके पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिना ही चुनाव में उतरने का निर्णय लिया। 

लेकिन फिलहाल जीत की ओर अग्रसर भाजपा के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि त्रिपुरा में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा। इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विप्लव देव का नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सबसे आगे है। 
विज्ञापन


मौजूदा लेफ्ट के मुख्यमंत्री माणिक सरकार के बाद विप्लव देव का चेहरा जनता में ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है। क्योंकि जिस तरह लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति के तहत अबतक उन्होंने अपने काम को जमीनी स्तर पर रखने में कामयाबी हासिल की है उससे पार्टी आलाकमान उनपर आगे भी भरोसा रख सकती है। पार्टी ने उन्हें वनमालीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

हालांकि भाजपा आलाकमान की संसदीय दल की बैठक के बाद ही इस पर फैसला लिया जा सकता है कि किसे सीएम की कुर्सी पर बैठाया जाएगा। पिछले कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों में जीत के बाद पार्टी की तरफ से किसी अनजान चेहरे को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया गया है। ऐसे में कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि पार्टी किसी ऐसे चेहरे पर भी अपना दाव लगा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें