फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपिन रावत नए थल सेनाध्यक्ष और बीएस धनोवा होंगे नए वायु सेना प्रमुख

Sun, 18 Dec 2016 04:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन
थल सेना और वायु सेना को नए प्रमुख मिले हैं। लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत नए थल सेनाध्‍यक्ष होंगे। वहीं, एयर मार्शल बीएस धनोवा नए वायु सेना प्रमुख होंगे। वर्तमान थल सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग और वायु सेना प्रमुख आरुप राहा 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। बिपिन रावत की नियुक्ति जनरल दलबीर सिंह सुहाग की जगह हुई है। वे एक जनवरी से पद संभालेंगे। रावत 11 गोरखा राइफल्‍स की 5वीं बटालियन से आते हैं। मौजूदा वक्त में वे आर्मी स्‍टाफ के वाइस चीफ हैं। 
विज्ञापन


सेना प्रमुखों के इन पदों के लिए पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी और दक्षिणी कमान के प्रमुख पीएम हरीज का नाम भी विराचाधीन था।

अबकी बार सेना और वायुसेना के नए प्रमुखों के नामों के एलान ने पुरानी परंपरा तोड़ी है। अभी तक सैन्य प्रमुखों के नाम उनके पूर्ववर्ती से रिटायर होने के दो महीने पहले घोषित किए जाते थे। अब पूर्व सेनाध्यक्ष और वायुसेना प्रमुख के रिटायर होने के 14 दिन पहले नए प्रमुखों के नामों का एलान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें