फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सजे-धजे आर्मी अफसर करें अपना काम, न दें शिक्षा पर ज्ञान'

Sat, 13 Jan 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर भारत के खूबसूरत राज्यों में शीर्ष पर आता है। लेकिन इसकी खूबसूरती के साथ विवादों का गहरा नाता है। वहां के हालातों पर कुछ लोग अपनी राय देते हैं, तो कुछ टिप्पणी करते हैं। हाल ही में सेना प्रमुख बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे, जिसे लेकर सरकार काफी नाराज नजर आ रही है। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सरकार ने बिपिन रावत को सलाह देते हुए कहा है कि, सजे-धजे ऑफिसर को उन मु्द्दों पर उपदेश नहीं देना चाहिए जो उनके दायरे में न आते हों। राज्य सरकार ने रावत के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने शिक्षा के द्वारा युवा को कट्टरपंथी और भटकाने की बात कही थी। 

रावत के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए राज्य शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी ने कहा कि मुझे उनकी व्यावसायिकता पर कोई शक नहीं लेकिन वो एक शिक्षाविद् नहीं। इसलिए उनका इस तरह की बयानबाजी करना सही नहीं है। हमें पता है हमें अपनी शिक्षा व्यवस्था को कैसे चलाना है और उसके लिए हमें किसी ऐसे व्यक्ति की सलाह नहीं चाहिए जो शिक्षा क्षेत्र से ताल्लुक न रखता हो। 
विज्ञापन


बुखारी ने आगे कहा कि, हम अपना काम कर रहे हैं और बेहतर होगा कि वो अपना काम करें। अगर वो अपने काम में ध्यान देंगे तो शायद देश में शांति और अमल का माहौल कायम होगा।

शुक्रवार को आर्मी डे के दौरान बिपिन रावत ने दो जम्मू-कश्मीर में दो झंडों के बारे में पढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें दो झंडों की जरूरत नहीं है। हम एक देश का हिस्सा हैं तो झंडा भी एक ही होना चाहिए। साथ ही रावत ने कहा कि हमें मदरसों और मस्जिदों पर पढ़ाई जाने वाली चीजों पर थोड़ा गौर करने की जरुरत है वर्ना प्रदेश के युवा भटक जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें