फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी : 5 से 12 साल के बच्चों की वैक्सीन, बॉयोलाजिकल ई ने तैयार किया कोरोना रोधी टीका

Wed, 09 Mar 2022 12:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली

सार

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को कहा कि हैदराबाद स्थित इस दवा कंपनी ने विषय विशेषज्ञ समिति को वैक्सीन का डेटा प्रस्तुत किया है। 
विज्ञापन
biological e corbevax for child - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बायोलॉजिकल ई ने 5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए तैयार कोरोना रोधी वैक्सीन कोर्बिवैक्स के आपात इस्तेमाल (EUA) की इजाजत मांगी है। 
विज्ञापन

 

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को कहा कि हैदराबाद स्थित इस दवा कंपनी ने विषय विशेषज्ञ समिति को वैक्सीन का डेटा प्रस्तुत किया है। हाल ही में विषय विशेषज्ञ समिति ने कुछ शर्तों के तहत 12 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोर्बिवैक्स के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (EUA) की सिफारिश की थी। 
 

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को कहा कि हैदराबाद स्थित इस दवा कंपनी ने विषय विशेषज्ञ समिति को वैक्सीन का डेटा प्रस्तुत किया है। हाल ही में विषय विशेषज्ञ समिति ने कुछ शर्तों के तहत इस वैक्सीन के 12 से 18 वर्ष तक के आयु वर्ग के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत देने की सिफारिश की थी। 

विज्ञापन


उम्मीद है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (DCGI) कोर्बिवैक्स को जल्द EUA की मंजूरी दे देगा।  माना जा रहा है कि यह वैक्सीन 145 रुपये की पड़ेगी। इसमें कर शामिल नहीं है। इसकी खुराक तय अंतराल के बाद दो बार दी जाएगी। 

सूत्रों ने एएनआई को बताया कि केंद्र सरकार कोर्बिवैक्स की पहले ही 5 करोड़ खुराक खरीद चुकी है। इसे राज्यों को भी भेजा जा चुका है। बायोलॉजिकल ई ने अपनी इस वैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण के लिए सितंबर 2021 में आवेदन किया था।  
विज्ञापन


भारत ने पिछले 24 घंटों में 4,575 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए है। बुधवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटों में 18.69 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें