फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिमल जुल्का बने मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

Fri, 06 Mar 2020 11:19 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिमल जुल्का (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रावार सुबह बिमल जुल्का को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) पद की शपथ दिलाई। बता दें कि बिमल जुल्का मध्यप्रदेश कैडर के 1979 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं। वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में जुल्का को केन्द्रीय सूचना आयोग में सीआईसी के पद की शपथ दिलाई। सुधीर भार्गव के 11 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद आयोग के प्रमुख का पद रिक्त था। आयोग में (सीआईसी) समेत सूचना आयुक्तों के 11 स्वीकृत पद हैं। अभी छह सूचना आयुक्त हैं।

विज्ञापन


जुल्का के सीआईसी के रूप में नियुक्त होने के बाद पांच और सूचना आयुक्तों के पद रिक्त हैं। केंद्रीय सूचना आयोग का गठन सूचना के अधिकार के तहत किया गया था और इसके अधिकार क्षेत्र में सभी केंद्रीय सार्वजनिक प्राधिकरण आते हैं।
विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ने जताई थी आपत्ति
कांग्रेस के नेता सदन और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने  बिमल जुल्का की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी। चौधरी ने कहा था कि जिस नाम पर सर्च कमेटी ने विचार ही नहीं किया। उसे किसी गुण-दोष पर विचार किए बिना इतने बड़े पद पर नियुक्त किया जा सकता है?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें