माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स अगले 25 सालों में दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात कही गई है। ऑक्सफैम इंटरनेशनल की रिसर्च के मुताबिक अगले 25 सालों में दुनिया को उसका पहला खरबपति मिल सकता है। उस समय बिल गेट्स की उम्र 86 वर्ष होगी।
ऑक्सफैम इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2009 के बाद बिल गेट्स की संपत्ति 11 प्रतिशत साालाना के हिसाब से बढ़ रही है। ऐसे में वह जल्दी ही दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं।
ऑक्सफैम के मुताबिक 2006 में बिल गेट्स के माइक्रोसॉफ्ट छोड़ने के बाद उनकी संपत्ति 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी, लेकिन 2016 तक उनकी संपत्ति बढ़कर 57 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है बावजूद इसके कि बिल गेट्स अपने फाउंडेशन के माध्यम से बहुत ज्यादा रााशि खर्च कर रहे हैं।