फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास करने की क्षमता, दूर हो पाएगी देश की गरीबी: बिल गेट्स

Sun, 17 Nov 2019 06:02 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bill gates
विज्ञापन

अपने फाउंडेशन के कामकाज की समीक्षा करने के लिए भारत के दौरे पर आए बिल गेट्स ने भारत को तेजी से आर्थिक विकास करने की क्षमता वाला राष्ट्र बताया है। विश्व के सबसे धनी व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक गेट्स ने कहा कि भारत में अगले दशक में बहुत तेजी से आर्थिक विकास करने की क्षमता है। 

विज्ञापन


एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में गेट्स ने कहा कि तेजी से आर्थिक विकास कर भारत सरकार लोगों की गरीबी दूर कर सकेगी। इसके साथ ही सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा में अधिक निवेश कर सकेगी। गेट्स की प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में वर्तमान में कई सेक्टरों में पिछले समय में गिरावट देखी गई है और इसे मंदी का दौर बताया जा रहा है। 

बिल गेट्स ने कहा कि मुझे वर्तमान समय की तो ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन मैं ये जरुर कह सकता हूं कि अगला दशक निश्चित तौर पर भारत का होगा और इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से विकास करेगी। भारत में तेजी से विकास करने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि हर किसी को इस बात की उम्मीद है। 
विज्ञापन


उन्होंने भारत की आधार पहचान प्रणाली, वित्तीय सेवाओं और फार्मा सेक्टर की तारीफ की। कहा कि आधार पहचान प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण स्थान है, जहां पर कई बेहतरीन इनोवेटर्स होते रहे हैं। देश में आधार और यूपीआई के माध्यम से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और इसे व्यापक तौर पर स्वीकार किया गया है, जिसके कई आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिले हैं। 

विज्ञापन

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को बिल गेट्स दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति बन गए। उन्होंने अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे कर दिया। इनकी कुल संपत्ति 110 बिलियन अमरीकी डॉलर (7.89 लाख करोड़) है। गेट्स ने अब तक विभिन्न देशों में गरीबी को कम करने और सामाजिक विकास कार्यक्रमों के लिए बिल और मेलिंडा फाउंडेशन को 35 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक का दान दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें