फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलकिस बानो गैंगरेप केस: SC ने गुजरात सरकार से 4 हफ्तों में मांगी रिपोर्ट

Mon, 23 Oct 2017 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
bilkis bano
विज्ञापन
2002 के बिलकिस बानो गैंगरेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार से चार हफ्ते में विस्तार से जवाब देने को कहा है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा दोषी ठहराए गए दो डॉक्टरों और एक आईपीएस समेत चार पुलिस अधिकारियों को राहत देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए 12 आरोपियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा था। 12 आरोपियों को ट्रायल कोर्ट की ओर से उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की थी।

पढ़ें: बिलकिस बानो मामले में दो डॉक्टर व चार पुलिस अफसरों की मुश्किलें बढ़ीं

बता दें कि गोधरा दंगों के बाद बिलकिस बानो पर हमला किया गया था। हमले के दौरान अहमदाबाद के रंधिकपुर में रहनेवाली बिलकिस बानो के परिवार में 8 लोगों की हत्या कर दी गई थी। बिलकिस बानो उस समय मात्र 19 साल की थी, और 5 माह की गर्भवती थी। उनके साथ गैंगरेप किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

  Bilkis Bano gangrape case: Supreme Court sought a detailed reply from the Gujarat government within four weeks — ANI (@ANI) October 23, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें