फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में बेस्ट बस से एक और हादसा, इस बार दोपहिया वाहन को मारी टक्कर; मौके पर ही बाइक चालक की मौत

Sun, 15 Dec 2024 11:00 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के मुंबई में बेस्ट बस से एक और हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, गोवंडी इलाके में बेस्ट बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार को मुंबई के शिवाजी नगर गोवंडी में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुंबई में बेस्ट बस से एक और हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, गोवंडी इलाके में बेस्ट बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार को मुंबई के शिवाजी नगर गोवंडी में हुई। चालक का नाम विनोद आबाजी रांखंबे बताया जा रहा है। वहीं, मृतक की पहचान दिक्षित विनोद राजपूत के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया गया कि बस शिवाजी नगर से कुर्ला की ओर जा रही थी। उसी वक्त एक व्यक्ति दोपहिया वाहन पर बस के नजदीक से गुजरा। देखते ही देखते वह बस के पीछे वाले टायर की चपेट में आ गया। इसके बाद उसके सिर पर गंभीर चोट आई। उसे तत्काल ही पुलिस की गाड़ी से राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि यह हादसा मुंबई के कुर्ला बस दुर्घटना के कुछ ही दिन बाद घटी। 

कैसे हुआ था कुर्ला हादसा?
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) अंतर्गत बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की एक बेकाबू बस ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर एक के बाद एक गाड़ियों को टक्कर मारती चली गई। कई पैदल यात्री और फेरीवाले भी बस की चपेट में आ गए। थोड़ी देर में ही सड़क पर लोगों की चीख-पुकार मच गई। हादसे सात लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें