फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली हमला : राहुल गांधी ने कहा- हमारे जवान तोपों का चारा नहीं, जब चाहे उन्हें शहीद होने के लिए भेज दें

Tue, 06 Apr 2021 02:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • कांग्रेस नेता ने कहा, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को खराब तरीके से डिजाइन किया गया
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन खराब तरीके से डिजाइन किया गया था।

विज्ञापन


राहुल ने सोमवार को सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह के बयान पर ट्वीट किया, अगर कोई इंटेलीजेंस विफलता नहीं थी तो 1:1 मौत का अनुपात का मतलब है कि ऑपरेशन को खराब तरीके से डिजाइन किया गया था और उसे उतने ही खराब ढंग से अंजाम दिया गया। हमारे जवान कोई तोप का चारा नहीं है, जब चाहे उन्हें शहीद होने के लिए भेज दिया जाए।

एक अन्य ट्वीट में राहुल ने कहा, 21वीं सदी में किसी भारतीय सैनिक को बिना बॉडी कवच के दुश्मनों का सामना नहीं करना चाहिए। हर सैनिक को इसे उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कुलदीप सिंह ने रविवार को कहा था कि ऑपरेशन में किसी तरह की इंटेलीजेंस विफलता नहीं थी और नक्सली भी उतनी ही संख्या में मारे गए हैं। अगर कोई इंटेलीजेंस विफलता होती तो जवान ऑपरेशन के लिए जाते ही नहीं। अगर कोई ऑपरेशनल विफलता होती तो इतनी संख्या में नक्सली नहीं मारे जाते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें