फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और सीएम नीतीश के काम और प्रदर्शन के आधार पर लड़ा जाएगा बिहार चुनाव : रूडी

Wed, 23 Sep 2020 10:44 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजीव प्रताप रूडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने बुधवार को कहा कि बिहार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। आगामी बिहार चुनाव प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के काम और प्रदर्शन के आधार पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में फिर से जद (यू)-भाजपा की वापसी होगी। 

विज्ञापन


शून्यकाल के दौरान लोकसभा में बोलते हुए रूडी ने कहा कि बिहार में गंगा के ऊपर कई पुलों का निर्माण किया गया है और आने वाले समय में कई विशेष अस्पताल बनाए जाएंगे। वहीं, पटना मेट्रो परियोजना के लिए आधारशिला रखी गई है।

उन्होंने कहा कि पटना हवाई अड्डे के विस्तार के लिए कदम उठाए गए हैं जबकि राज्य की राजधानी के निवासियों को जल्द ही पाइप गैस प्रदान की जाएगी। रूडी ने कहा कि बिहार में 'निर्दोष और सरल' मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा जबरदस्त विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अगला चुनाव प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के काम और प्रदर्शन के आधार पर लड़ा जाएगा और चुनाव के बाद हमारी सरकार सत्ता में लौट आएगी।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें